पंचायत चुनाव में खपाने को जंगल में बनाए जा रहे थे हथियार
डौकी पुलिस ने छापामार कर किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड
मौके से तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक हुआ फरार
बडी संख्या में अवैध हथियारों के साथ ं बनाने के उपकरण भी बरामद
आगरा। पंचायत चुनाव सक पहले डौकी पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। फैक्ट्री क्षेत्र के जंगल में एक खंडहर में चलाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से भारी संख्या में बने-अधबने असलाह के अलावा इनको बनाने के उपकरण और प्रयुक्त होने वाला माल भी बरामद किया है। आरो पियों ने बताया कि पंचायत चुनाव में बडी संख्या में अवैध असलाहों के डिमांड के चलते फैक्ट्री संचालित की जा रही थी।
डीसीपी सैयद अली अब्बास ने बताया कि डौकी क्षेत्र के काकर गांव के जंगल में खंडहर पड़े मकान में अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही थी। आरोपी सचिन और रघुवीर निवासी राजाखेड़ा धौलपुर, सियाराम निवासी दौलता खुर्द और मोनू निवासी ककरेली बहेड़ी, फतेहाबाद अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चला रहे थे। डौकी पुलिस ने छापा मारकर सचिन, रघुवीर और सियाराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फैक्ट्री से 15 बने और अधबने अवैध हथियार के अलावा इनके निर्माण में प्रयुक्त होने वाला सामान और उपकरण भी किए हैं। मौके से एक आरोपी मोनू पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में कामयाब रहा। जबकि तीन आरोपियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार आरोपी की की तलाश में जुटी है।
