कानून-व्यवस्था ध्वस्त, भ्रष्टाचार चरम परः स्वामी प्रसाद मौर्य

0
2025_9image_19_57_2893728023298-ll

पूर्व मंत्री और अजपा अध्यक्ष का डबल इंजन सरकार पर बड़ा हमला

बलिया। पूर्व मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर जमकर निशाना साधा। यहां एक मैरिज हॉल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहाकि डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध का बोलबाला है। जबकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

मौर्य ने कहाकि सरकार अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय उनका बचाव कर रही है। विरोधियों पर दुर्भावनावश कार्रवाई की जा रही है और अराजकता की स्थिति बनी हुई है। यहां तक कि सरकार के मंत्री तक उपेक्षा का शिकार हैं। उनकी बातें अफसर नहीं सुनते। उन्होंने सवाल किया कि जब मंत्रियों की हालत यह है तो आम जनता की स्थिति कैसी होगी? पूर्व मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार देश को पूंजीपतियों का खिलौना बन चुकी है। सरकारी प्रतिष्ठानों को बेचा जा रहा है और उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। वहीं योगी सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है और बुलडोजर कार्रवाई सरकारी गुंडागर्दी से कम नहीं।

मौर्य ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहाकि सरकारी स्कूल बंद किए जा रहे हैं और हर 400-500 मीटर पर शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। इससे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने कहाकि 6 से 14 साल तक के बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन हकीकत में बच्चे शिक्षा से वंचित हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *