हिन्दी के प्रयोग से कार्य संस्कृति और सशक्त बनेगीः मंडल रेल प्रबंधक

0
bce21d6c-5912-43e5-ab90-d44dfce82192

आगरा रेल मंडल में हिंदी पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ

राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में हुई चर्चा

आगरा। हिंदी हमारी राजभाषा है। प्रशासनिक कार्यों में इसका अधिकाधिक प्रयोग किए जाने से कार्य संस्कृति और अधिक सशक्त व सुलभ बनेगी। उक्त विचार मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने गोवर्धन सभागार में हिन्दी पखवाडा का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहाकि अधिकारी क्लब, मंडल कार्यालय और स्टेशनो पर पुस्तकालय रूम बनाए जाएंगे। ताकि कर्मचारी और अधिकारी उसका लाभ उठा सकें।

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के गोवर्धन सभागार में मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल की अध्यक्षता में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ मां सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस दौरान मंडल वाणिज्य प्रबंधक और राजभाषा अधिकारी वीएस चैहान के अलावा सभी शाखा अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर जून 2025 को समाप्त तिमाही अवधि की राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का भी आयोजन हुआ। बताया गया कि हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आने वाले दिनों में विभिन्न प्रतियोगिताएं, कार्यशालाएं आयोजित किए जाएंगे। इनमें कर्मचारियों और अधिकारियों को सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा। हिंदी पखवाड़ा का बैनर, पोस्टर, क्रिएटिव पोस्ट और एलईडी के माध्यम से प्रचार- प्रसार किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *