बुलडोजर से बरसाए फूल, किसी ने गदा तो किसी ने भेंट की तलवार

सांसद नवीन जैन के आवास पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष का किया गया जोशीला स्वागत
राजकुमार भाजपा के सच्चे सिपाही, 35 वर्षों तक पार्टी की सेवा का मिला फलः नवीन जैन
आगरा। नवनियुक्त भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता का राज्यसभा सांसद नवीन जैन के शास्त्रीपुरम आवास पर स्वागत किया गया। आगरा के विभिन्न मंडलों, मोर्चों, व्यापारिक संगठनों और आवासीय सोसाइटियों के सदस्य पुष्प गुच्छ, पुष्प माला, मोतियों की माला, दुपट्टा, हनुमान जी का गदा, तलवार भेंटकर स्वागत किया। बल्केश्वर मंडल के कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर आए और सांसद नवीन जैन व राजकुमार गुप्ता पर पुष्प वर्षा की गई। स्वागत समारोह में लगभग 2 हजार भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद। इस दौरान पूरा सांसद आवास भाजपा जिंदाबाद, नवीन जैन जिंदाबाद, राजकुमार गुप्ता जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान रहा।
इस मौके पर सांसद नवीन जैन ने कहा, राजकुमार गुप्ता भाजपा के सच्चे सिपाही हैं। उन्होंने 35 वर्षों तक पार्टी की निस्वार्थ सेवा की है। उन्होंने कहाकि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से होता है। जबकि अन्य दलों में केवल परिवारवाद हावी रहता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राजकुमार गुप्ता भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता नेघोषणा की कि वे अपने व्यापार की जिम्मेदारी अपने बेटे को सौंप रहे हैं और अब पूर्ण रूप से भाजपा संगठन की सेवा करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग मांगा और भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य विजय तिवारी, प्रमोद गुप्ता, शिव शंकर शर्मा, गामा दुबे, डॉ. रामबाबू हरित, अनिल चैधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान देना जानती है, यही कारण है कि इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यहां एकत्र हुए हैं। राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा और अधिक सशक्त होगी। इस अवसर पर पार्षद प्रदीप अग्रवाल, रामबाबू हरित, गौरव राजावत, उपमा गुप्ता, नीरज गुप्ता, महेश शर्मा, मुनेंद्र जादौन, राहुल सागर, अमित ग्वाला, भाजपा आगरा मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल, संजय अरोरा, सोनू कक्कड़, नवीन गौतम, शैलू पंडित, अनिल सारस्वत, राहुल जैन, करुणानिधि गर्ग, मनमोहन कुशवाह, रवि सारस्वत, अभिषेक कपूर, कुंदनिका शर्मा, रुचि चतुर्वेदी, कुमकुम उपाध्याय, वंदना मेडतवाल, दीपिका माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।