गांजा तस्करी गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड

रकाबगंज पुलिस ने आधा दर्जन गांजा तस्कर दबोचे
5 लाख का गांजा, दस मोबाइल कार भी की बरामद
बिहार से मंगाक बाहरी राज्यों में भी करते थे सप्लाई
आगरा। रकाबगंज पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर आधा दर्जन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 58 किलो गांजे के अलावा दस मोबाइल, एक कार और बाइक के अलावा नकदी भी बरामद की है। बरामद गांजे की कीमत 5 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
पुलिस को मिली सफलता की जानकारी देते हुए एडिशनल कमिश्नर संजीव त्यागी ने बताया कि रकाबगंज पुलिस ने गांजा तस्कर गैंग का खुलासा करते हुए श्याम राटौर, सुरजीत, भूपेन्द्र, निवासी ताजगंज आगरा और उमेश, लाल बाबू और अर्जुन सिंह निवासी बिहार को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 58 किलो गांजा बरामद किया गया है। पूछताछ में गांजा तस्कर सुरजीत, भूपेन्द्र और श्याम राठौर ने बताया कि उन्होंने गांजा बिहार से लाल बाबू, उमेश और अर्जुन सिंह से खरीदा था। पकडे गए तस्करों ने बताया कि बिहार से गांजा मंगाकर यूपी राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली में सप्लाई करते थे। पुलिस के अनुसार पकडे गए तस्करों का आपराधिक इतिहास है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर संजीव त्यागी ने तस्कर गिरोह का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
राहगीरों को भी बेचते थे गांजा
पकडे गए गांजा तस्करों ने बताया कि अच्छा लाभ कमाने के लिए वह गांजा फुटकर में राहगीरों को भी बेचते थे। पुलिस इनके साथियों के नाम-पते के साथ पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।