संजय गोयल बने नेशनल चैम्बर अध्यक्ष

उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार गोयल और विवेक जैन और कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल चुने गए
आगरा। नेशनल चैम्बर आफ काॅमर्स के हुए चुनाव में अघ्यक्ष पद पर संजय गोयल ने विशाल अंतर जीत हासिल की है। वहीं उपाध्यक्ष पद संजय कुमार गोयल, और विवेक जैन चुने गए। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर संजय अग्रवाल ने विजयी घोषित किए। विजयी प्रत्याशियों को समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
नेशनल चैम्बर आॅफ काॅमर्स के सोमवार को सम्पन्न हुए चुनाव के परिणाम शाम को जारी किए गए। घोषित हुए परिणामों के तहत अध्यक्ष पद संजय गोयल एडवांस विजयी घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल अग्रवाल को 217 मतों से शिकस्त दी। संजय गोयल को 525 मत हासिल हुए। जबकि अनिल अग्रवाल को 308 वोट मिले। तीसरे नम्बर पर योगेश जिन्दल को 172 मत मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद पर किस्मत आजमा रहे चार प्रत्याशियों में से दो संजय गोयल आगरा स्टील और विवेक जैन विजयी घोषित हुए। संजय गोयल को 508 मत मिले। जबकि विवेक जैन 358 वोट मिले। तीसरे नम्बर पर गोपाल खंडेलवाल और नीरज अग्रवाल रहे। गोपाल खंडेलवाल को 300 वोट और नीरज अग्रवाल को महज 100 मत ही हासिल हुए। कोषाध्यक्ष पद पर संजय अग्रवाल ने विनय मित्तल को शिकस्त दी। संजय अग्रवाल ने 520 मत पाए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी विनय मित्तल को 483 मत हासिल हुए। इसके अलावा कार्यकारिणी के लिए तीन ग्रुपों में मतदान हुआ। ग्रुप छह से चार प्रत्याशी अंबुज गोयल, अखिल मोहन मित्तल, अनुज विकल और महेश अग्रवाल विजेता घोषित किए गए। जबकि ग्रुप दस से रवि अग्रवाल और मोहित गर्ग और ग्रुप 12 से अशोक गुप्ता विजयी घोषित किए गए। चुनाव काफी दिलचस्प रहा। इससे पहले चैम्बर के सदस्यों ने मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
संजय नाम का रहा जलवा
नेशनल चैम्बर आफ काॅमर्स के चुनाव में संजय नाम का जलवा रहा। चुनाव में जहां संजय गोयल अध्यक्ष चुने गए। वहीं दो उपाध्यक्ष में एक संजय कुमार गोयल चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर संजय अग्रवाल विजयी हुए। तीनों महत्वपूर्ण पदों पर संजय नाम को लकी माना जा रहा है।