ट्रेड टैक्स के नाम व्यापारियों का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं

0

आम आदमी पार्टी उठाएगी व्यापारियों की आवाज

हाउस, वाॅटर टैक्स दे रहे तो क्यों दे ट्रेड टैक्स

व्यापारियों के पिटाई पर भाजपा की चुप्पी क्यों

आगरा। ट्रेड टैक्स के नाम पर व्यापारियों का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम द्वारा अवैध रूप से लगाए गए टैक्स का आम आदमी पार्टी हर स्तर पर विरोध करेगी। आप नेताओं ने कहाकि जब व्यापारी से काॅमर्शियल हाउस टैक्स, सीवर और वाॅटर टैक्स वसूला जा रहा है तो फिर ट्रेड टैक्स क्यों लगाया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी ने प्रेस वार्ता कर नगर निगम द्वारा व्यापारियों पर लगाए जा रहे ट्रेड टैक्स विरोध किया है। आप नेता कपिल वाजपेयी ने कहाकि केन्द्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार के वादों को दरकिनार करते हुए नगर निगम द्वारा व्यापारियों पर जबरन ट्रेड टैक्स थोपा जा रहा है। उन्होंने कहाकि कहाकि जीएसटी लागू करते समय प्रधानमंत्री ने कहा था कि व्यापारियों पर अब कोई और टैक्स नहीं लगेगा, लेकिन नगर निगम आगरा द्वारा डबल इंजन की बातों को दरकिनार कर ट्रेड टैक्स लगाकर व्यापारियों के साथ धोखा किया जा रहा है। इस टैक्स से जहां व्यापार को आंच आएगी। वहीं जनता पर भी बोझ बढेगा। आप महानगर अध्यक्ष दिलीप बंसल ने कहाकि शहर में नगर निगम के गुंडों ने खुलेआम व्यापारियों को बुरी तरह पीटा, लेकिन भाजपा के किसी जनप्रतिनिधि ने कोई आवाज नहीं उठाई। न ही दोषी ठेकेदार और इंजीनियर के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई की गई। आप अवैघ रूप लगाए गए ट्रेड टैक्स और व्यापारियों की पिटाई के मामले को गली-मोहल्लों तक उठाएगी। प्रेसवार्ता में आप जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी, कृष्ण गोपाल उपाध्याय भी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *