एसआईआर में वोटर लिस्ट से कट जाए नाम तो न करें जल्दबाजी, अपनाए आसान तरीका

0
2025_11image_16_46_289212354sirinuplatestnews-ll

लखनऊ। देश में लगभग 9 राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का काम चल रहा है। इसके साथ ही यूपी में भी एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। अब इस प्रक्रिया में कई लोग सोच रहे होंगे कि एसआईआर के दौरान अगर उनका नाम कट जाता है तो वे क्या करेंगे। तो इसके लिए बिना परेशान हुए एक साधारण सा प्रक्रिया अपनाना है।

अगर एसआईआर के दौरान आपका भी नाम वोटर लिस्ट से कट गया है तो आप नाम जुड़वाने के सामान्य प्रोसेस के तहत ही ये काम करव सकते हैं। आप ऑन लाइन माध्यम से या बीएलओ से बात करके नाम जुड़वा सकते हैं। इसके लिए आपको एड्रेस प्रूफ देना होगा। नाम जुड़वाने का प्रोसेस वही रहेगा, जो सामान्य तौर पर रहता है। एसआईआर सिर्फ वोटिंग लिस्ट को अपडेट करने जैसा है। नाम न आने की दशा में आसानी से नाम जुड़वाया जा सकता है।

एसआईआर में फार्म भरने की प्रक्रिया

एसआईआर प्रक्रिया में आपके क्षेत्र का बीएलओ आपके घर आएगा।

बीएलओ आपसे एक फॉर्म भरवाएंगे, जिसे एनुमेरशन फार्म कहा जाता है।

फॉर्म के दो हिस्से

पहला हिस्सा बीएलओ अपने साथ ले जाएगा।

दूसरा हिस्सा एक पर्ची आपके पास रहेगी।

प्रमाणन का उद्देश्य

इस फॉर्म के साथ यह प्रमाणित किया जाएगा कि आपका 2002 की वोटिंग लिस्ट से कनेक्शन है।

कनेक्शन की शर्त

यानी आपका या आपके माता-पिता का नाम साल 2002 की वोटर लिस्ट में होना चाहिए।

घर बैठे सरल प्रक्रिया

इस फॉर्म को बीएलओ द्वारा घर पर भरवाकर और जमा कराकर, आपका नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने की प्रक्रिया शुरू होती है।

गलती से भी न करें भूल

यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले ही विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। यह प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हुई है और पूरे एक महीने तक चलेगी, यानी इसकी अंतिम तिथि 4 दिसंबर है, लेकिन इसी बीच चुनाव आयोग ने एक सख्त निर्देश जारी किया है। आयोग ने कहा है कि मतदाता सूची की पारदर्शिता रखना है। इसलिए कोई भी मतदाता 2-2 स्थानों से गणना प्रपत्र नहीं भरेंगा। अगर कोई भी वोटर ऐसा करता पकड़ा जाएगा तो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा-31 के तहत एक साल की सजा या फिर जुर्माना लगाया जा सकता है। यदि शहर या गांव में दो जगह मतदाताओं के नाम हैं, तो केवल एक जगह ही गणना प्रपत्र भर कर जमा दें।

दो जगह हैं नाम तो एक ही जगह भरें फॉर्म

आयोग ने साफ कर दिया है कि अगर मतदाता का गांव और शहर दोनों जगह वोटर लिस्ट में नाम है तो वह जहां का मतदाता बना रहना चाहता है, वहां का फॉर्म भर कर जमा कराएं। उन्होंने कहा कि 27 अक्टूबर को मतदाता सूची फ्रीज कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *