आगरा मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ

0
WhatsApp Image 2026-09-17 at 8.17.50 PM

“स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” की थीम पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

आगरा :  मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ  दिनांक 17 सितंबर 2026 को किया गया। इस वर्ष अभियान का विषय “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” रखा गया है। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
शुभारंभ अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक  गगन गोयल ने आगामी पखवाड़े के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। स्वच्छता के प्रति आमजन में जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक एवं शाखा अधिकारियों द्वारा हस्ताक्षर अभियान तथा सेल्फी अभियान में भाग लिया गया। पखवाड़े के दौरान हस्ताक्षर अभियान, सेल्फी अभियान सहित विभिन्न इंटरैक्टिव गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।


इस वर्ष ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का प्रमुख फोकस चिन्हित ‘स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों’ (Clean Target Units) तथा कचरा संवेदनशील बिंदुओं (Garbage Vulnerable Points) का समयबद्ध तरीके से कायाकल्प एवं स्वच्छता सुनिश्चित करना है। इसके अंतर्गत उत्तर मध्य रेलवे द्वारा अपने पूरे नेटवर्क में अधिक से अधिक चिन्हित स्थानों की सफाई, मैपिंग एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अभियान के दौरान रेलवे परिसरों, स्टेशनों एवं अन्य चिन्हित स्थानों पर स्वच्छता गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों, यात्रियों, हितधारकों एवं स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के दौरान आगरा मंडल के अधिकारी, कर्मचारी एवं हितधारक सक्रिय रूप से भाग लेंगे। अभियान के माध्यम से रेलवे परिसरों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करने तथा प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
यह अभियान आगरा मंडल के पर्यावरण एवं गृहव्यवस्था विभाग के समन्वय से संचालित किया जा रहा है।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक आगरा गिरीश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ओ एंड एफ)  राज कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे