सोना-चांदी में भी आई भारी गिरावट!

0

सोना 2613 और चांदी में 4535 रुपये टूटी

मुंबई। जैसे ही शेयर बाजार में सोमवार 7 अप्रैल को 3,000 अंकों से अधिक की गिरावट आई, वैसे ही सोने और चांदी के दाम भी तेजी से नीचे गिर गए। जहां एक ओर निवेशक गिरते बाजार में मुनाफा काटने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोने और चांदी की कीमतों में इस गिरावट ने सर्राफा बाजार को प्रभावित किया है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,613 घटकर 88,401 रुपये पर आ गया है। जबकि चांदी 4,535 घटकर 88,375 रुपये प्रति किलो बिक रही है। ऐसे में निवेशकों के मन में एक सवाल है कि यह गिरावट सिर्फ अस्थायी है या सोने की कीमतें और भी गिरने वाली हैं? गौरतलब है कि सोने और चांदी की कीमतों ने मार्च और अप्रैल में नए रिकॉर्ड बनाए थे। 28 मार्च को चांदी 1,00,934 प्रति किलो और 3 अप्रैल को सोने ने 91,205 का उच्चतम स्तर छुआ था।

निवेशकों के लिए सोने में प्रॉफिट बुकिंग

जानकारों के अनुसार, इस साल अब तक सोने ने करीब 19 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, जिससे निवेशक शेयर बाजार में हो रही गिरावट को कवर करने के लिए सोने में प्रॉफिट बुक कर रहे हैं। इसके कारण सोने में बिकवाली का दबाव बढ़ा है और इस ट्रेंड के चलते सोने की कीमतों में और गिरावट हो सकती है। हालांकि जियो-पॉलिटिकल टेंशन और गोल्ड ईटीएफ में बढ़ता निवेश सोने को समर्थन प्रदान कर रहा है। अनुमान है कि सोना इस साल 94,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

प्रमुख महानगरों में सोने की कीमतें

दिल्लीः 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 83,000, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 90,530

मुंबईः 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 82,850, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 90,380

कोलकाताः 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 82,850, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 90,380

चेन्नईः 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 82,850, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 90,380

भोपालः 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 82,900, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 90,430

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *