इंतजार खत्म…रविवार को होगा भाजपा जिला और शहर अध्यक्ष का एलान!

0

आगरा। भाजपा संगठन का नया जिला और शहर अध्यक्ष कौन बनेगा? इसको लेकर छिडी चर्चाएं संभवतः रविवार को थम जाएंगी। नए जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष की घोषणा के लिए तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।
पहली बार जिला और शहर अध्यक्ष की घोषणा जिला केन्द्रों पर पार्टी करने जा रही है। पार्टी नेतृत्व की इस योजना से चुनाव अधिकारी और जिला प्रभारी असहज नजर आ रहे हैं। रविवार सुबह तक पर्यवेक्षक और जिला प्रभारी के जिला केंद्रों पर पहुंच जाएंगे। रविवार 16 मार्च को दोपहर दो बजे से जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्षं के नामों की घोषणा हो जाएगी। हालांकि पार्टी का एक बड़ा धड़ा इस इस प्रक्रिया से सहमत नजर नहीं आ रहा है।
चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा जारी गाइड लाइन के तहत जिला चुनाव अधिकारी आज रात्रि या कल सुबह तक जिला मुख्यालयों पर पहुंचने का निर्देश दिये गये हैं। साथ ही सहायक चुनाव अधिकारियों से कहा गया है कि वह रविवार दोपहर आयोजित होने वाले घोषणा कार्यक्रम की व्यवस्था में जुट जाएं। घोषणा जिला कार्यालयों पर ही होगी। इस घोषणा कार्यक्रम में सभी जिला पदाधिकारियों, मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जिले में रहने वाले प्रदेश व राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा मंडल अध्यक्षों और प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। मंच पर वर्तमान और निवर्तमान जिला और शहर अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। मंच पर मौजूद लोगों के संम्बोधन के बाद ही जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की जाएगी।

दावेदारों की धड़कनें बढ़ीं

संगठन ने इस बार जिस तरह चयन को लेकर गोपनीयता बनाए रखी है। उससे दावेदारों की धड़कने बढ़ गईं हैं। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक फोन खटखटाने के बावजूद अभी तक किसी को कोई संकेत नहीं मिल सका है। अब हारकर सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *