आरपीएफ के सहायक सुरक्षा अधिकारी के घर से चोरी हुई एलईडी

0
sasatava-ma-katha-matarasaikal-cara_f239fe13fdbb2f6a89c76acc7c49e8de

चोरों ने दिनदहाडे दिया वारदात को अंजाम, सदर पुलिस जांच में जुटी

आगरा। रेलवे की आफिसर्स कालोनी भी सुरक्षित नहीं रही। रेलवे की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त के सरकारी आवास में सेंध लगाकर चोर एलईडी स्मार्ट टीवी चोरी कर ले गए। सहायक सुरक्षा आयुक्त त्रिपुरेश कुमार अग्निहोत्री ने थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एएससी त्रिपुरेश कुमार अग्निहोत्री को कैंट स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में आवास आवंटित है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 16 फरवरी को वह विभागीय ड्यूटी के लिए प्रयागराज गए थे। आवास की चाबी बाहर शू-रैक में रखी थी। सफाईकर्मी कमलेश जब घर की सफाई करने पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि एलईडी स्मार्ट टीवी नहीं है। सूचना मिलने पर कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। वीडियो में एक व्यक्ति दोपहर 3.44 बजे आवास में प्रवेश करता और 4.15 बजे टीवी लेकर स्कूटी से बाहर निकलते दिखाई दिया। वह अटल चैराहे से होते हुए अल्लाह बख्श सदर चैराहे की ओर जाता नजर आया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *