वस्त्र पहनने से कोई योगी नहीं होता! शंकराचार्य के अपमान पर अखिलेश से पूछा उन्नाव में अखिलेश का अब तक का सबसे बड़ा हमला

0
2026_2image_08_43_446062788akhileshyadav-ll

उन्नाव। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उन्नाव में एक निजी समारोह में शिरकत करते हुए सत्ताधारी भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की धार्मिक पहचान से लेकर केंद्र की आर्थिक नीतियों तक हर मोर्चे पर घेराबंदी की।

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला करते हुए कहाकि केवल भगवा वस्त्र पहनने या कान छिदवाने से कोई योगी नहीं बन जाता। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि इनको योगी होने का सर्टिफिकेट किसने दिया? अखिलेश ने कहाकि जो गीता के सिद्धांतों के उलट काम करे, उसे सनातनी कैसे माना जा सकता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहाकि मुख्यमंत्री से अगर पूछो कि 18 बड़ा है या जीरो, तो वो जीरो ही बताएंगे।

धार्मिक मुद्दों को उठाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहाकि भाजपा सरकार ने पूजनीय शंकराचार्य को गंगा स्नान करने से रोका, जो इतिहास में कभी नहीं हुआ। माफियाओं के मुद्दे पर कहाकि माफिया वह है जिसने खुद पर लगे मुकदमे वापस लिए हों (सत्ता पक्ष की ओर इशारा)। अखिलेश ने चुटकी लेते हुए कहाकि सरकार ने अब दिल्ली वालों से लड़ने के लिए बुलडोजर नहीं, बल्कि ब्रह्मोस मिसाइल जैसी तैयारी कर ली है, लेकिन जब पाप का घड़ा भरता है तो कोई नहीं बचता।

अखिलेश ने सरकार की आर्थिक नीतियों को आड़े हाथों लेते हुए कहाकि यह सरकार स्वदेशी की बात करती है, लेकिन दाल विदेशों से मंगा रही है और जानवरों का चारा अमेरिका से आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संडीला में एक उद्योगपति ने किसानों की खाद पकड़ ली थी, ताकि मुनाफा कमा सके, लेकिन दिल्ली से फोन आने पर उसे छोड़ दिया गया। कानपुर और उन्नाव के प्रसिद्ध टेनरी (चमड़ा) उद्योग का जिक्र करते हुए उन्होंने कहाकि सरकार की गलत नीतियों ने स्थानीय कारोबार को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *