डीआरएम कार्यालय के चैंबर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले AOM अभिषेक सिंह के शव से रेलवे महकमे में हड़कंप

0
Screenshot

Screenshot

डीआरएम कार्यालय के चैंबर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले AOM अभिषेक सिंह के शव से रेलवे महकमे में हड़कंप,

घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने रेलवे अधिकारियों से की संपर्क की कोशिश , तलाश के दौरान चैंबर में मिला शव; मौत के कारणों की जांच की मांग

आगरा। आगरा रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब कार्यालय के एक चैंबर में असिस्टेंट ऑपरेशंस मैनेजर (AOM) अभिषेक सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। घटना की जानकारी सामने आने के बाद रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक एवं चिंता का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिषेक सिंह आगरा रेल मंडल में AOM के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि घर नहीं पहुँचने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों ने रेलवे अधिकारियों से संपर्क कर उनके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। तलाश के दौरान वह डीआरएम कार्यालय स्थित अपने चैंबर में मृत अवस्था में मिले।

उनकी  मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में आधिकारिक पुष्टि और जांच के निष्कर्षों का इंतजार है।

इस घटना ने रेलवे में अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यभार तथा कार्यस्थल पर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें जांच पर टिकी हैं, जिससे अभिषेक कुमार की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे